{"_id":"58e91ee14f1c1b081a5b6ad5","slug":"alcohol-arson-sabotage-on-the-third-day-on-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पर तीसरे दिन भी बवाल, आगजनी, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पर तीसरे दिन भी बवाल, आगजनी, तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
शराब को लेकर हंगामा करती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पर शनिवार को सिरसागंज सुलग उठा। एक के बाद एक ठेके को महिलाओं और युवकों ने अपना शिकार बनाया। आगजनी और पथराव कर चार ठेकों को तहस नहस कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से महिलाओं और युवकों की हाथापाई तक हो गई। आक्रोशित लोगों के आगे फोर्स की कमी के चलते पुलिस अधिकारी तक बैकफुट पर नजर आए। एसडीएम से भी महिलाओं ने अभद्रता करते हुए शराब बंदी की मांग की। घटनाक्रम में सिरसागंज क्षेत्र में अराजकता का माहौल नजर आया।
घर का काम निपटाने वाली महिलाएं शनिवार शाम को हाथों में लाठी डंडे लेकर सड़क पर उतरी। महिलाओं की भीड़ ने सबसे पहले सिरसागंज के इटावा रोड स्थित अंबेडकर नगर के सामने अनुराग गुप्ता के देशी शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। पथराव के साथ ठेके पर तोड़फोड़ कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इसके बाद महिलाओं की भीड़ सिरसा रोड स्थित गुड्डू के देशी शराब के ठेके पर पहुंच गई। भीड़ को देख सेल्समैन दुकान बंद कर भाग गया। महिलाओं ने ठेके पर पथराव किया लेकिन मकान मालिक द्वारा ठेका न खुलने की बात कहने पर महिलाएं शांत हो गई। इसके बाद महिलाएं सिरसागंज खास स्थित संजय शर्मा के ठेके पर पहुंची। यहां पथराव और तोड़फोड़ की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। महिलाओं से उनकी हॉकटॉक भी हो गई। इसके बाद महिलाओं की भीड़ नगला पंचम को जाने वाले मार्ग स्थित नगला कोठी पर पहुंची। यहां शराब के ठेके पर जबरदस्त पथराव कर तोड़फोड़ की गई। इसके बाद महिलाओं ने सेल्समैन राजू के घर धावा बोल दिया। उसके घर में रखे सामान के साथ तोड़फोड़ कर सड़क पर फेंक दिया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस महिलाओं के आक्रोश को देखकर मूकदर्शक बनी रही।
घर में धावा बोलते ही मची चीख पुकार
सेल्समैन के घर में महिलाओं द्वारा धावा बोलते ही क्षेत्र में चीख पुकार मच गई। लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। महिलाओं का आक्रोश देख लोगों में डर सता रहा था कि महिलाएं सेल्समैन के घर के साथ उनके घर को भी निशाना ना बना लें।
विज्ञापन
खुला ठेका तो होगा उग्र आंदोलन
रामगढ़ थाना क्षेत्र के सांती रोड न्यू प्रतापनगर सैलई स्थित देशी शराब के ठेके पर महिलाओं ने धावा बोल दिया। तोड़फोड़ कर ठेका बंद करा दिया। महिलाओं ने कहा कि इस रोड पर पहले से चार ठेेके थे। विभाग ने एक और ठेका खोलकर यहां के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी यदि ठेका खोला गया तो वह उग्र आंदोलन होगा।
विरोध के बाद भी खुल गए ठेके
फिरोजाबाद(ब्यूरो)। पुलिस द्वारा दुकान में शराब पिलाने का विरोध करने पर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने गांधी नगर चौराहे स्थित अंग्रेजी और बीयर के ठेके को बंद करा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा और ठेके बंद होने की जानकारी पर कोतवाल उत्तर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया।
नौशहरा में शराब ठेके का विरोध, तोड़फोड़-आगजनी
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। ग्राम नौशहरा में शनिवार सुबह ग्रामीण महिलाओं ने देशी और अंग्रेजी शराब के ठेके का विरोध करते हुए तोड़फोड़ कर फर्नीचर को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में पुलिस ने स्वयं आगजनी की घटना को अंजाम देने के आरोप में दुकानदार और सेल्समैन सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। बता दें कि दो दिन पूर्व ग्राम भूड़ा भरथरा में भी शराब के ठेके को हटाने के पीछे पथराव और आगजनी की घटना हुई थी।
ठेका जलाने वाली महिलाओं पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
सिरसागंज। सिरसागंज में शनिवार को महिलाओं के द्वारा देशी शराब के ठेकों में की गयी तोडफोड और आगजनी के मामले में पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुऐ दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है वहीं दो दर्जन से अधिक अज्ञात महिलाओं के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कई अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया है।
शनिवार को जिस तरह से देशी शराब के ठेकों पर महिलाओं का कहर टूटा वहीं पुलिस ने भी अब इन महिलाओं और उनका साथ देने वालों युवकों पर सख्त कार्यवाही करने का मन बना लिया है। पुलिस ने अर्जुन सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी अरांव रोड सिरसागंज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अर्जुन सिंह ने अपनी तहरीर में लिखा है कि जब वह ठेके पर बैठे थे तब 60 से अधिक महिलाओं और पुरूषों ने उनके ठेके पर हमला बोल लिया और ठेके में आग लगाकर उन्हे भी आग में धकेल कर जान से मारने की कोशिश की। उन्होने बताया कि आगजनी में ठेके में रखे बिक्री के 28 हजार रूपये व 63 पेटी शराब जल कर राख हो गयी। पुलिस ने अर्जुन की तहरीर पर जानकी देवी पत्नी राजेन्द्र सिह निवासी सिरसाखास व रेखा पत्नी सतीस निवासी अम्बेडकर नगर को मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की विडियोग्राफी करायी गयी है और दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाऐगी।
निर्दोष लोगों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई
सिरसागंज। सिरसाखास की महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने निर्दोष महिलाओं और बच्चों के साथ घरों में घुसकर मारपीट की है जो कि बहुत गलत कार्य है। वहीं सिरसाखास की प्रधान ने भी इस पूरे मामले की जांच कर निर्दोष महिलाओं और युवकों पर हुई कार्यवाही को वापस लेने की मांग की है।
अब शराब के ठेकों पर किया बवाल तो लगेगी एनएसए
फिरोजाबाद। शराब के ठेकों पर होने वाली तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को लेकर डीएम एसएसपी ने सख्त रुप अपना लिया है। शनिवार शाम को डीएम एसएसपी ने संयुक्त रुप ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि यदि अब शराब के ठेकों पर किसी ने भी तोड़फोड़ की तो उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर तीन सदस्यी टीम गठित कर दी गई है। जो आपत्तियों पर जांच कर तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शराब के ठेकों को लेकर उठ रहे विरोध के स्वरों को लेकर आम जनता ही नहीं बल्कि जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है। इसी को लेकर शनिवार शाम डीएम नेहा शर्मा ने अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों के साथ एक बैठक आयोजित की। इस दौरान एसएसपी अजय कुमार भी मौजूद थे। डीएम नेहा शर्मा और एसएसपी अजय कुमार ने संयुक्त रुप से कहा कि तीन दिन पूर्व देशी और अंग्रेजी ठेकों पर हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मामले की जांच एसपी सिटी व एसपी देहात से कराई गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि ठेकों पर वह लोग बवाल करा रहे है, जो उधारी पर शराब का सेवन करते थे। रुपये अधिक होने पर इस तरह का कृत्य लोगों को भड़का कर करा रहे है। विवाद की जो स्थिति बन रही है, वह हाईवे से हटाए गए 179 ठेकों पर नहीं, बल्कि उन ठेकों को लेकर है, जो वर्षों से उसी स्थान पर चल रहे है। ऐसे ठेकों पर उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमे तो दर्ज हो ही रहे है। साथी ही उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास भी किए जा रहे है। यदि अब कोई व्यक्ति ठेकों पर तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की घटना को अंजाम देता है तो उसके खिलाफ एनएसए की कार्रवाई तो की जाएगी। साथी ही आरोपी के परिवारीजनों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र के संभ्रात नागरिक और विरोध करने वालों के साथ थानों में एक बैठक बुलाकर समस्या का समाधान भी निकाला जाएगा।
ठेकों के लिए यह है मानक
ग्रामीण क्षेत्र में मंदिर और विद्यालय से 100 मीटर की दूरी।
नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्र में 75 मीटर की दूरी।
नगर निगम क्षेत्र में मंदिर, मस्जिद और विद्यालय से 50 मीटर की दूरी।
तीन सदस्यीय टीम में यह लोग रहेंगे शामिल
डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि हाईवे से हटाए गए ठेकों की जांच के लिए प्रत्येक तहसील में तीन सदस्य टीम गठित कर दी गई है। टीम में एसडीएम, सीओ और आबकारी विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। जो आपत्तियों की तीन दिन के अंदर जांच करेंगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।