फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Akhilesh Yadav declared candidate will win: Kancl

अखिलेश यादव के घोषित प्रत्याशी जीतेंगे : कंछल

Fri, 30 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav declared candidate will win: Kancl
पत्रकार वार्ता में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में व्यापारी वर्ग अखिलेश यादव के साथ होंगे। सपा में घमासान पर बोले कि अखिलेश यादव के घोेषित प्रत्याशी जीतेंगे। कोई पिता कभी अपने बेटे के खिलाफ गया हैं, जो नेताजी जाएंगे। नोटबंदी के कदम की सराहना की।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नोटबंदी के कदम से आतंकवाद, भ्रष्टाचार एवं कालेधन पर अंकुश लगेगा। लेकिन ढाई लाख तक जमा कराने वाले व चालू खाता में 12.50 लाख तकजमा कराने वाले किसी व्यापारी को तंग नहीं किया जाए। बैंक की लाइनों में मरने वालों को दस लाख की सहायता मिले । विश्व का सबसे हाईटेक देश अमेरिका कैशलैश व्यवस्था 45 प्रतिशत हो सकी है। इसके कारण भारत में इसको थोपा नहीं जाना चाहिए। देश में 75 प्रतिशत किसान-मजदूर रहते हैं। संगठन का चुनाव 625 नगर पालिका एवं पंचायतों व 340 तहसीलों में कराया जाएगा। इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा संगठन की ओर से व्यापारी के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश मंत्री एवं जिला महामंत्री मनोज गुप्ता, जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर, रमाशंकर गुप्ता शिकोहाबाद, पवन दीक्षित, मुनब्बर खान, महेश पूरन,आमिर नवाज, विजय गुप्ता टाइगर, प्रवीन गुप्ता, आशीष बंसल,जीतेश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed