{"_id":"73b3ce192223ff8ab53ccbec0764e04f","slug":"akhilesh-will-play-the-same-stake-on-the-face-of-the-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के चेहरे पर ही दांव खेलेगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के चेहरे पर ही दांव खेलेगी पार्टी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 04 Dec 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2017 के लिए सपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार युवा जोश को सपा की लय में लाना पार्टी का लक्ष्य है। चुनाव में पार्टी का चेहरा भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे, इसी को ध्यान में रखकर प्रचार गीत और नारे तैयार कराए जा रहे हैं। पार्टी ने ‘तरक्की का शुभारंभ, प्रगति का श्रीगणेश...अखिलेश, अखिलेश, अखिलेश...’ गीत को तैयार कराया है। गीत को मुलायम सिंह यादव के करीबी और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के अध्यक्ष कवि उदयप्रताप सिंह ने लिखा है और आवाज पार्श्व गायक जावेद अली ने दी है।
उदय प्रताप सिंह मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले हैं और नारायण इंटर शिकोहाबाद के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हैं। वह आजकल शिकोहाबाद के मोहल्ला गढै़या में रह रहे हैं। पांच मिनट के इस गीत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि विकासशील युवा के रूप में उभारने का प्रयास किया गया है, साथ ही इसमें अखिलेेश सरकार की प्रमुख योजनाएं जैसे कन्या विद्या धन, लैपटॉप वितरण, मेट्रो की पहल आदि का गुणगान भी है। बॉलीवुड के कंपोजर निखिल कामत की मदद से समाजवादी पार्टी ने इस गीत के बाद प्रचार के लिए दूसरे गानों पर काम करना शुरू कर दिया है। आधा दर्जन से अधिक नारे भी तैयार कर लिए गए हैं।
बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 2012 का विधानसभा चुनाव मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व लड़ा गया था। इस गीत में अखिलेश यादव को भविष्य के चेहरे के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अमेरिकी गायक और लेखक बिली जोएल ‘वी डिडंट स्टार्ट द फायर’ के अधिकार खरीदे थे और ‘मन से मुलायम, इरादे लोहा हैं’ गीत तैयार किया था जिसे पार्टी के कार्यक्रमों में बजाया जाता है।
विज्ञापन
ये है गीत
‘यूपी को प्रगति के पथ पर यदि तुम लाओगे,
हर इच्छा, हर एक सपना पूरा कर दिखलाओगे।
हर आंगन तुमसे बदलेगा, सूत्रधार तुम परिवर्तन के,
समृद्धि के तुम पर्याय, तुम ही आशा हर एक वादे के।
तरक्की का शुभारंभ, प्रगति का श्री गणेश,
अखिलेश अखिलेश, साथी सबका अखिलेश।’