फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Agriculture department engaged in disposal of complaints of Kisan Samman Nidhi

Firozabad News: किसान सम्मान निधि की शिकायतों के निस्तारण में जुटा कृषि विभाग

Thu, 29 Jun 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 29 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Agriculture department engaged in disposal of complaints of Kisan Samman Nidhi
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के आवेदनों में खामियों को दूर करने को कृषि विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में पिछले दो सप्ताह से कैंप लगाए गए। विभाग को अभी तक 26873 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसमें से 25547 का निस्तारण किया जा चुका है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन करने वाले किसानों की शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा था। इन शिकायतों का निस्तारण करने के लिए पहले ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाए गए थे। इसके बाद तहसील एवं ब्लाॅक स्तर पर कैंपों का आयोजन किया गया। इन कैपों में किसानों के द्वारा की जाने वाली शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। विभाग के द्वारा अभी तक जिले में 569 स्थानों पर कैंपों का आयोजन किया गया है। ईकेवाईसी की इसमें 3345 शिकायतें मिली थीं। इसमें सभी का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

भूलेख अंकन की प्राप्त 4765 शिकायतों में से सभी का निस्तारण विभाग द्वारा किया गया है। आधार सीडिंग की कुल 7345 शिकायतें मिलीं, इनका निस्तारण भी कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही कराया है। अन्य शिकायतें कैंपों के दौरान 1287 प्राप्त हुई है। इसके साथ ही जिले में 7567 नए किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन किया है। इसमें से 7358 का निस्तारण मौके पर किया जा चुका है। उप निदेशक कृषि हरिनाथ सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले किसानों की जो समस्याएं हैं, उनका निस्तारण किए जाने को कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कह शिकायतों का निस्तारण करने के बाद किसानों के खाते में किस्त हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed