{"_id":"67ed8e93aeecb5c19308f04f","slug":"agreement-reached-between-the-municipality-and-councilors-on-self-tax-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-145616-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्वकर पर नगर पालिका और सभासदों के बीच बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्वकर पर नगर पालिका और सभासदों के बीच बनी सहमति
Thu, 03 Apr 2025 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्वकर टैक्स को लेकर बोर्ड सदस्यों के साथ बैठक में पालिकाध्यक्ष रंजना सिंह
- फोटो : स्वकर टैक्स को लेकर बोर्ड सदस्यों के साथ बैठक में पालिकाध्यक्ष रंजना सिंह
सिरसागंज। नगर पालिका में स्वकर लागू करने पर नगर पालिका और सभासदों के बीच गतिरोध तीन दिन बाद बुधवार को समाप्त हो गया। पालिका अध्यक्ष के निर्देशन में बोर्ड की बैठक में संशोधित दरों पर सदस्यों ने सहमति प्रदान की और आपत्तियों के त्वरित निस्तारण पर भी विचार किया गया।
नगर पालिका ने नई स्वकर प्रणाली पहली अप्रैल से लागू की थी। बढ़ी हुई दरों का बोर्ड के सदस्यों ने विरोध कर दिया। तीन दिनों तक पालिका बोर्ड में मंथन के बाद पालिकाध्यक्ष रंजना सिंह ने बोर्ड के सदस्यों को बताया कि क्षेत्र के स्वकर की दरों को 66 पैसे प्रति वर्ग फुट को घटा कर 36 पैसे कर दिया गया है। सभी वार्डों में यह समान रहेगा।
सभासदों के सुझाव पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की टैक्स दरों को भी संशोधित करके कम कर दिया गया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि स्वकर प्रणाली लागू होने पर मध्यम वर्गीय और गरीब जनता को लाभ मिलेगा क्यों कि पालिका घरा जल मूल्य कर और सीवरेज टैक्स को भी कम कर दिया गया है। बोर्ड सभासदों में शामिल प्रदीप मिश्रा, आनंद पाल सिंह, अश्वनी कुमार ने कहा कि अब स्वकर प्रणाली जनता के हित में है। बैठक में सोनम बघेल, प्रियंका गंगवार, यशपाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह, शहनाज, मुकेश, रूकसाना, राकेश, नरेन्द्र, बवीता देवी, मनोज, दिनेश, राधादेवी, आशा देवी, श्याम सिंह, प्रीती राजपूत, निशात कुमार आदि बोर्ड के सदस्य शामिल रहे।