फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After the officers of the Development Department, now the Matsena police will investigate the files of the Panchayati Raj Department.

विकास विभाग के अफसरों के बाद अब मटसेना पुलिस खंगालेगी पंचायतीराज विभाग की फाइलें-

Sat, 19 Nov 2022 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
After the officers of the Development Department, now the Matsena police will investigate the files of the Panchayati Raj Department.
फिरोजाबाद। जिला पंचायत राज विभाग में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक पुनीत निगम के द्वारा तत्कालीन जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह के आदेशों में हेरफेर करके विकास कार्य कराए जाने की शिकायत में दोषी पाया गया था। डीपीआरओ ने शुक्रवार को थाना मटसेना में मुकदमा पंजीकृत कराया था। अब थाना मटसेना पुलिस पंचायतीराज विभाग की फाइलों को खंगालेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में पूर्व में तैनात रहे ब्लाक समन्वयक देश दीपक ने जिला समन्वयक पुनीत निगम के खिलाफ शिकायत की थी। इन शिकायतों की जांच पीडी डीआरडीए प्रदीप कुमार पांडेय तथा जिला विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव ने की थी। दोनों ही अफसरों ने अपनी जांच में पुनीत निगम को दोषी पाया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने पुनीत निगम के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक पुनीत निगम के खिलाफ अभियोग दर्ज होने के बाद उनको विभाग से हटाए जाने का निर्णय जिला स्वच्छता समिति की डीएम रवि रंजन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लिया जाएगा। लेकिन पंचायतीराज विभाग की फाइलों को अब पुलिस भी खंगालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed