फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After the death of the prisoner in jail uproar, threw stones at police

बंदी की मौत के बाद जेल में हंगामा, पुलिस पर पथराव

Sat, 03 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 03 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
After the death of the prisoner in jail uproar, threw stones at police
शनिवार सुबह जिला कारागार में बंद नीटू यादव (40) की मौत के बाद बंदी भड़क उठे  हंगामा करने लगे। कुछ बंदी बैरकों की छत पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। जेल में पहुंची पुलिस पर  पथराव कर दिया। डीआईजी जेल और डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत किया। परिवारीजनों ने जेल प्रशासन पर नीटू की हत्या करने का आरोप लगाया है। बंदी नीटू की मौत के मामले में देर रात थाना नारखी पर नीटू की मां की तहरीर पर डिप्टी जेलर समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। उधर, नीटू  की मौत दम घुटने के कारण होने की बात सामने आ रही है, लेकिन इसकी पुलिस-प्रशासन अभी पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

नीटू यादव थाना लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर जारखी का रहने वाला था। तीन साल पहले गांव आलमपुर जारखी में राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पुलिस ने नीटू और उसके भाई सुबोध को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से जेल में बंद नीटू की शनिवार सुबह करीब नौ बजे तबीयत खराब हो गई। जेल के सिपाही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जेल में बंद सुबोध यादव और अन्य बंदियों को जब नीटू की मौत की खबर मिली, उनमें आक्रोश फैल गया और वह हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर डीआईजी जेल केदारनाथ, नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, सीओ टूंडला पुलिस और पीएसी के साथ जेल में पहुंच गए। अधिकारियों ने हंगामा और पथराव कर रहे बंदियों को समझाने का प्रयास किया तो वह डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। दोपहर करीब पौने तीन बजे डीएम विजय किरन आनंद, एसपी सिटी उदय शंकर सिंह जेल में पहुंचे। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच कराने और जांच में दोषियों के कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत किया। नीटू के परिवारीजनों ने आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन ने राजकुमार के परिवारीजनों से मिलकर नीटू की हत्या की साजिश रची है, इलाज में भी जानबूझकर देरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed