फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After the clarification of the government, the number of people who surrendered the ration card decreased

शासन के स्पष्टीकरण के बाद घट गई राशनकार्ड सरेंडर करने वालों की संख्या

Tue, 24 May 2022 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
After the clarification of the government, the number of people who surrendered the ration card decreased
फिरोजाबाद। पात्र गृहस्थी के राशनकार्ड को सरेंडर किए जाने एवं वसूली संबंधी कोई आदेश नहीं दिए जाने के खाद्य आयुक्त का स्पष्टीकरण आने के बाद राशनकार्ड सरेंडर करने वालों की संख्या सोमवार को घट गई। जो लोग रिकवरी के डर से राशनकार्ड सरेंडर करने की तैयारी कर रहे थे उन्होंने कदम पीछे खींच लिए हैं। यही कारण रहा कि हर दिन पांच सौ से छह सौ लोग कार्ड सरेंडर कर रहे थे वह संख्या घटकर मात्र 60 से 65 के बीच रह गई। यह क्रम और कम हो जाएगा।
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी के राशनकार्ड सरेंडर करने वालों की शनिवार तक पूर्ति विभाग में कतार लगी दिखाई देती थी। सोमवार को विभाग खाली-खाली दिखाई दिया। यही नहीं विभाग के पास राशनकार्ड सरेंडर करने वालों की संख्या काफी तेजी से घट गई। शुक्रवार एवं शनिवार को पांच सौ से लेकर छह सौ तक राशनकार्ड सरेंडर हो रहे थे। वहीं सोमवार को साठ से 65 के करीब पहुंचे। क्योंकि प्रदेश के खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि किसी से राशन सामग्री की धनराशि वसूली तथा अपात्रता के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी के घर पर एसी, आयकर दाता एवं सरकारी नौकरी एवं पेंशन इतनी है कि वह टैक्स अदा कर रहे हैं या फिर जिसके पास दो-दो शस्त्र लाइसेंस हैं तथा जिस परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से अधिक है उन्हें अपने पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड सरेंडर करेंगे। क्योंकि अपात्रता श्रेणी के यह नियम पहले से बने हुए हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीशचंद्र ने बताया सोमवार को 60 से 65 के करीब राशन कार्ड सरेंडर के प्रार्थनापत्र आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed