{"_id":"681cfb47fe2abc55dc00ade8","slug":"after-operation-sindoor-trains-going-to-jammu-become-less-crowded-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-147943-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू जाने वाली ट्रेनों भीड़ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू जाने वाली ट्रेनों भीड़ कम
Fri, 09 May 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 09 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन पर आरक्षण रद्द कराने के लिए आरक्षण काउंटर पर लगी भीड़
- फोटो : टूंडला स्टेशन पर आरक्षण रद्द कराने के लिए आरक्षण काउंटर पर लगी भीड़
टूंडला। पहलगाम में आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू जाने वाली ट्रेनों में रेलयात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। रेलयात्री आरक्षण रद्द करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी जम्मू जाने वाले 25 लोगों ने आरक्षण रद्द करा दिए। गर्मियों की छुट्टियों में अयोध्या और वाराणसी जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
टूंडला से प्रतिदिन एटा, अवागढ़, आगरा, कासगंज, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और मैनपुरी आदि क्षेत्रों के हजारों लोग रेल यात्रा करते हैं। पिछले माह पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और पीओके में आतंकी ठिकानों पर प्रहार किया है। इससे भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इसको लेकर भारत सरकार ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर जाने वाले रेलयात्रियों ने आरक्षण रद्द कराने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर आने जाने वाले 25 रेलयात्रियों ने अपने आरक्षण रद्द करा दिए।
जम्मू तवी कटरा जाने के लिए माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन का एक महीने पहले आरक्षण कराया था। अब स्थितियां अनुकूल न होने पर आरक्षण रद करा दिए हैं। - अजय कुमार-रेलयात्री
विज्ञापन
सीमा पर तनाव को देखते हुए टिकटों को कैंसिल कराना पड़ रहा है। बार्डर पर माहौल शांत होने पर ही फिर एक बार आरक्षण कराते हुए माता वैष्णोंदेवी दर्शन के लिए रवाना होंगे। - विनोद राज, रेलयात्री
भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात को देखते हुए जम्मू जाने वाली ट्रेनों में पिछले माह फुल चल रहे आरक्षण पिछले दो दिनों से रद्द कराए जा रहे हैं। ट्रेनों में भीड़ भी कम हुई है। - मनोज कुमार, वाणिज्य प्रबंधन प्रभारी, उमरे टूंडला