फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After five years, the temperature was 40 degrees in April

Firozabad News: पांच साल बाद अप्रैल में 40 डिग्री रहा तापमान

Thu, 13 Apr 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 13 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
After five years, the temperature was 40 degrees in April

विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद में इस बार अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी पड़ रही है। लगातार बढ़ रहे तापमान से अप्रैल में ही मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। तपिश इतनी बढ़ गई है कि सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग चेहरा और शरीर ढक कर चल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दो दिनों में पारा 42 के पार पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पांच साल बाद अप्रैल महीने में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा है।
धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धूल भरी तेज हवाएं चलने व तपिश के कारण लोग दिन में घर से निकलने में बच रहे हैं। बहुत जरूरत होने पर ही लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकल रहे हैं। तापमान में इधर पांच दिनों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सात अप्रैल को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। पांच दिनों में ही तापमान पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मौसम विज्ञानी इस बार अप्रैल में ही भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका जता रहे हैं । मौसम वैज्ञानिक डॉ. ओमकार ने बताया कि वर्ष 2017 में अप्रैल के शुरुआती दिनों में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। पांच साल बाद इतना तापमान अप्रैल माह में हुआ है।
विज्ञापन

---
पिछले पांच दिनों का तापमान
-8 अप्रैल-35 डिग्री सेल्सियस
-9 अप्रैल-36 डिग्री सेल्सियस
-10 अप्रैल-37 डिग्री सेल्सियस
-11 अप्रैल-38 डिग्री सेल्सियस
-12 अप्रैल-39 डिग्री सेल्सियस
-13 अप्रैल- 40 डिग्री सेल्सियस
--
यह बरतें सावधानी
-गर्मियों के दिनों में बीमारियां सबसे ज्यादा बढ़ती हैं। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से पानी पीकर ही निकलें। शरीर में तरल पदार्थ की कमी न होने दें, जिससे डिहाइड्रेशन न हो सके। बासी भोजन को न खाएं। धूप से आने के बाद ठंडा पदार्थ न पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. वरुण गुप्ता, फिजीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed