फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After a dispute with her husband, the married woman hanged herself, died

Firozabad News: पति से हुए विवाद के बाद विवाहिता ने लगाया फंदा, मौत

Thu, 17 Aug 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 17 Aug 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
After a dispute with her husband, the married woman hanged herself, died

विज्ञापन

टूंडला। पति से हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता के परिजन ने ससुराल सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मौके पर पहुंची फील्ड टीम ने पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए हैं। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव पीपरिया निवासी राजकुमार की 26 वर्षीय पत्नी पप्पी का बृहस्पतिवार सुबह छह बजे करीब पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर पति राजकुमार ने उसे डांट दिया था। इसके बाद वह शौच करने चला गया था। इसी बीच पप्पी ने कमरे में पंखे के एंगिल पर साड़ी से फंदा बना गले में डालकर झूल गई। परिजन ने जब पप्पी को फंदे पर झूलते देखा तो उनकी होंश उड़ गए। शोर मचाते हुए परिजन ने उसे नीचे उतारा, तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका ने पिता महेंद्र सिंह सहित अन्य परिजन एवं पुलिस पहुंच गई। परिजन के द्वारा हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाए जाने पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। टीम ने पड़ताल करते हुए साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका के तीन बच्चे छह वर्षीय मोहिनी, चार वर्षीय नितिन व दो वर्षीय नीकेश है। बच्चें को रोते बिलखते छोड़ गई पुप्पी। घटना के बाद से ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मायका पक्ष ने की महिला पुलिस कर्मी से अभद्रता

टूंडला। विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में जब पुलिस शव का पंचनामा भरकर मृतका पप्पी के शव को लेकर जा रही थी। तभी मायका पक्ष खांद का पुरा की महिलाएं किसी बात को लेकर आक्रोशित हो गई। उन्होंने महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता कर दी। इस बीच पुलिस ने महिलाओं को चेतावनी दी। तब महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन


विवाहिता ने गृह कलह के चलते आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मायका पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आती है तो मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर धक्का-मुक्की हो गई थी, जिसमें महिला पुलिसकर्मी गिर गई थी। अभद्रता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृपाल सिंह-थाना प्रभारी नगला सिंघी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed