फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After 10 days, the number of patients in the hundred bed hospital again crossed 300

10 दिन बाद सौ शैय्या अस्पताल में फिर मरीजों की संख्या 300 पार

Sun, 03 Oct 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
After 10 days, the number of patients in the hundred bed hospital again crossed 300
फिरोजाबाद। जनपद में डेंगू-वायरल के मरीजों की संख्या में एक बार फिर उछाल आया है। 10 दिन बाद सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 300 के पार हो गई है। सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में 147 मरीजों को भर्ती किया गया। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को ओपीडी में भीड़ कम नजर आई लेकिन निजी चिकित्सकों की क्लीनिकों पर मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सौ शैय्या अस्पताल से प्रतिदिन 100 से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद भी मरीजों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। आलम यह है कि वर्तमान में 301 मरीजों का इलाज सौ शैय्या अस्पताल में चल रहा है। रविवार को 24 घंटे में 130 मरीज डिस्चार्ज किए गए और 147 नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। वर्तमान में अस्पताल में डेंगू से पीड़ित 41 मरीज भर्ती है। इधर, ट्रॉमा सेंटर में भी मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं है। एक पलंग पर दो-दो मरीजों को भर्ती किया गया है। इसके बाद भी स्लिप और स्ट्रेचर पर भी मरीजों को लेटाकर ड्रिप चढ़ाई जा रही है। वहीं निजी चिकित्सकों की के पास भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गली मोहल्लों के क्लीनिकों पर लग रही भीड़
जिले के गली-मोहल्लों में स्थित क्लीनिकों पर भीड़ नजर आ रही है। शहर के प्रमुख अस्पतालों में भर्ती नहीं किए जाने पर मरीज गली-मोहल्लों में स्थित क्लीनिकों पर उपचार कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ शैय्या स्पताल में डेंगू से पीड़ित 41 मरीज भर्ती हैं। हालत में सुधार होने पर मरीजों को दवा देकर डिस्चार्ज किया जा रहा है। वर्तमान में सौ शैय्या अस्पताल में 301 मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।
डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed