फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Advocates are quick to act, given the memorandum

अधिवक्ता कार्य से रहे विरत, सौंपा ज्ञापन

Mon, 25 Jan 2016 07:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
Advocates are quick to act, given the memorandum
ग्राम न्यायालय में दो वर्ष से अधिक सजा वाले वादों के ट्रांसफर किए जाने का विरोध अधिवक्ताओं ने किया। उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में जुलूस निकालने के साथ राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशिक्षु एसडीएम को सौंपा। उन्होंने इस व्यवस्था में बदलाव किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

दो वर्ष से अधिक सजा वाले वादों का निस्तारण ग्राम न्यायालय में किए जाने के मामले का अधिवक्ताओं ने विरोध किया था। उन्होंने कहा कि इस तरह की विसंगति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार  को बार एसोसिएशन फीरोजाबाद के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव के आह्वान पर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से वितर  रहे। इसके साथ ही न्यायालय परिसर में सभा की गई। धर्म सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा न्यायिक प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है।  इससे जहां वादकारी को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा, वहीं मुकदमे भी लंबित  हो जाएंगे। ऐसे में पीड़ित को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती। इसके साथ ही अधिवक्ता जुलूस के रूप में न्यायालय प्रांगण से डीएम कार्यालय तक पहुंचे। उन्होंने प्रशिक्षु एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन  देने वालों में नृपत सिंह यादव, वसीमउद्दीन अंसारी, महासचिव पंचम सिंह गुर्जर,  सुधीर शर्मा, संतोष पाठक, सुधीर यादव, शिव प्रकाश जादौन, फरीद अहमद, आशीष  यादव, रोहित कुमार, धर्मेंद्र, साइना सिराजी, उमेश कुमार ओझा, वकील खां थे। इधर अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण न्यायालय में कामकाज नहीं हो सका। वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed