{"_id":"647f80c0db0d33f2220c52f5","slug":"advocates-accused-the-sub-registrar-of-demanding-money-firozabad-news-c-25-1-181933-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार पर लगाए रुपये मांगने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार पर लगाए रुपये मांगने के आरोप
Wed, 07 Jun 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। तहसील के अधिवक्ताओं ने बैनामा करने के नाम पर सब रजिस्ट्रार पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता अरविंद कुमार मिश्रा का आरोप है कि एक जून को वह सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मुवक्किल का विक्रय पत्र पंजीकृत कराने गए थे। जहां सब रजिस्ट्रार ने पांच हजार रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर बैनामा न करने की धमकी दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वकील सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
शिकायत करने वालों में बिजेंद्रवीर सिंह, रविंद्र सिंह सोलंकी, राहुल कुमार सिंह, विजय कुमार, प्रेमशंकर, देवेंद्र सिंह, त्रिविक्रम शर्मा आदि प्रमुख हैं। वहीं सब रजिस्ट्रार मोहम्मद आरिफ खान ने अधिवक्ताओं के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे साजिश बताया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी अधिवक्ता से उन्होंने किसी प्रकार की मांग नहीं की है।