फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Advocates abstained from work in the District Court

Firozabad News: जनपद न्यायालय में अधिवक्ता कामकाज से रहे विरत

Wed, 30 Oct 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 30 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Advocates abstained from work in the District Court
फिरोजाबाद। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में बुधवार को जनपद न्यायालय में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अधिवक्ताओं के चेंबर में घुसकर पिटाई की गई। उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के साथ लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के महासचिव धर्मेंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता अग्रवाल के नेतृत्व में बुधवार को जनपद न्यायालय में सभी अधिवक्ताओं ने कामकाज को ठप रखा। बार के महासचिव धर्मेंद्र यादव ने कहा कि गाजियाबाद में जिस प्रकार से अधिवक्ताओं के साथ पिटाई की गई है, वह निंदनीय है। उन्होंने लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मांग करने वालों में कोषाध्यक्ष मनोज दीक्षित, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, शिवा भदौरिया, सह सचिव विमल कुमार, वंदना शर्मा, सतेंद्र सिंह, अन्ना ठाकरे, विजय प्रकाश यादव, अब्दुल सलाम एडवोकेट, सर्वेश कुमार यादव, रामवीर सिंह यादव सहित काफी अधिवक्ता शामिल थे। इधर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्म सिंह यादव ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित भेजे पत्र में कहा कि जो घटना गाजियाबाद में हुई है वह निंदनीय है। उन्होंने इसकी जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed