फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Admission to MBBS from state quota begins in medical college

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में स्टेट कोटे से एमबीबीएस में प्रवेश शुरू

Mon, 02 Sep 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 02 Sep 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Admission to MBBS from state quota begins in medical college
फिरोजाबाद। स्वशासीय राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2024 में छात्रों के स्टेट कोटे से प्रवेश शुरू हो गए हैं। अभी तक ऑल इंडिया में दो और स्टेट में 17 छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई है और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराने में जुट गए हैं। 5 सितंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी।राजकीय मेडिकल कॉलेज में छठवें बैच में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 100 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज में ऑल इंडिया कोटे की 15 और स्टेट कोटे की 85 सीट निर्धारित की गई हैं। ऑल इंडिया कोटे की काउंसिलिंग की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और 31 अगस्त से स्टेट कोटे की काउंसिलिंग में जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित हुए हैं, उन अभ्यर्थियों के दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। स्टेट कोटे में रैंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी कॉलेज पहुंचने लगे हैं। कॉलेज में अभी तक करीब 19 अभ्यर्थी पहुंचे। जो अपने प्रवेश संबंधी प्रक्रिया को पूरी करवाने में जुटे हैं। 5 सितंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण होने पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन

--


प्रवेश के लिए बनीं सात टीमें

मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार कॉलेज में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज आदि की जांच करने के लिए तीन-तीन सदस्यों की करीब सात टीमें बनाई गई हैं। प्रवेश लेने को आने वाले अभ्यर्थियों की फीस जमा होने के बाद पूरी प्रक्रिया मानी जाएगी। एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को पांच विभागों के चिकित्सकों से मेडिकल कराना होगा। जबकि छात्राओं को स्त्री रोग विभाग में भी मेडिकल कराना होगा।
विज्ञापन




--
मेडिकल कॉलेज में नवीन सत्र को लेकर स्टेट कोटे की काउंसिलिंग को लेकर प्रवेश प्रक्रिया चल रही हैं। स्टेट कोटे से होने वाली प्रक्रिया के लिए तीन-तीन सदस्यों की टीमें बनाई हैं। अक्तूबर में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. बलवीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed