फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Admission process begins in degree colleges, university registration necessary

Firozabad News: डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रेशन जरूरी

Tue, 27 May 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 27 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Admission process begins in degree colleges, university registration necessary
सीएल जैन डिग्री कॉलेज। संवाद।
फिरोजाबाद। सभी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके हैं और इसके साथ ही जिले के स्नातक कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय स्तर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन चल रहा है, वहीं शहर के प्रमुख कॉलेजों ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया है। हालांकि गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी पीजी कॉलेज, जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक है, वहां प्रवेश प्रक्रिया चालू हो गई है लेकिन अब तक केवल 30 से भी कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी तरह सीएल जैन महाविद्यालय में भी छात्र आवेदन कर रहे हैं। प्राचार्य का मानना है कि प्रवेश प्रक्रिया का असली दबाव जून के मध्य से देखने को मिलेगा, जब छुट्टियां खत्म होंगी और छात्र कॉलेज चुनने की प्रक्रिया में तेजी लाएंगे।
विज्ञापन

सीएल जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वैभव जैन ने बताया, विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जून तय की है। कॉलेज में भी ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं और छात्रों की सुविधा के लिए एक अलग हेल्प डेस्क काउंटर बनाया गया है, ताकि किसी को भी परेशानी न हो। इस बार पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। अब तक करीब 51 छात्रों ने विश्वविद्यालय में पंजीकरण कराया है। इसी प्रकार एसआरके डिग्री कॉलेज और दाऊदयाल डिग्री कॉलेज में भी आवेदन की संख्या बेहद सीमित है। कॉलेज प्रबंधन का अनुमान है कि गर्मियों की छुट्टियों के बाद विद्यार्थियों की सक्रियता बढ़ेगी और आवेदन प्रक्रिया में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्राइवेट कॉलेज फायदा उठाने की जुगत में
इस वर्ष जिले में 32,000 से अधिक छात्र-छात्राएं 12वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं, जबकि सरकारी और अनुदानित कॉलेजों में कुल मिलाकर केवल करीब 15,000 सीटें ही उपलब्ध हैं। ऐसे में प्राइवेट कॉलेजों ने एडमिशन के इस अवसर को भुनाने की तैयारी कर ली है। कई निजी कॉलेजों ने छात्रों से संपर्क करना शुरू कर दिया है और कम फीस, बेहतर सुविधाएं और स्कॉलरशिप जैसी बातों का लालच देकर उन्हें आकर्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed