{"_id":"9eee838fe8e30eb5667460a8dc012ed6","slug":"administration-iqbal-questioned-on-the-sidewalk-then-kbjedari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के इकबाल पर सवाल, फुटपाथ पर फिर कब्जेदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के इकबाल पर सवाल, फुटपाथ पर फिर कब्जेदारी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
शहर की सड़कों से प्रशासन द्वारा हटाया गया अतिक्रमण फिर शुरू हो गया है। अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन के इकबाल पर सवाल लगा दिया। नगर निगम की अनदेखी के चलते सड़कों पर बाजार सजा है। इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
बता दें कि शहर में चौतरफा पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा जमा रखा था। इससे आए दिन जाम लग जाता था। जाम से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान चला कर गुमटियों और पटरी दुकानदारों से अतिक्रमण हटवाया। नगर निगम प्रशासन एक ओर अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाता है वहीं दूसरी ओर फुटपाथ पर कब्जा जमना शुरू हो जाता है। शहर में कई प्रमुख बाजारों में इसी तरह की स्थिति देखने को मिली। चाहे कोटला रोड हो या फिर जलेसर रोड फुटपाथ पर गिट्टी और बालू बिकती दिखाई दी। कहीं पत्थर रखे मिले। तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद के निर्देशन में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। नगर आयुक्त एवं नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह के निर्देशन में कोटला रोड, जलेसर रोड पर दुकानों के बाहर लगे टिनशेड को हटाने के साथ ही नाले को ऊपर सजने वाली दुकानों के फड़ों को तोड़ा गया। अधिकांश दुकानदारों ने खुद अपने फड़ों को तोड़ा था। लेकिन डीएम के ट्रांसफर होते ही दुकानदारों के द्वारा फिर से मनमानी करनी शुरू कर दी। इस तरह का नजारा रविवार को शहर के उन क्षेत्रों में देखने को मिला जहां प्रशासन ने पूर्व में अतिक्रमण को हटाकर न सिर्फ फुटपाथ को साफ करा दिया था बल्कि सभी स्थानों पर नाले एवं नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटा दिया था।
सड़क पर गिट्टी और बालू
कोटला रोड स्थित अहिल्याबाई मूर्ति के सामने प्रशासन ने बालू एवं गिट्टी के ढेरों को हटाकर पीछे करा दिया था। नाली साफ थी। लेकिन अब फुटपाथ पर बालू एवं गिट्टी पड़ी दिखाई देती है।
विज्ञापन
अभियान का इंतजार
रामलीला चौराहा। चौराहे पर सजने वाले ठेल पूरी तरह से गायब हो गए थे। समूचा चौराहा साफ सुथरा दिखाई देता था। लेकिन इसी चौराहे पर न सिर्फ खोखे रख गए बल्कि ठेलों से समूचा चौराहा ही घिरा दिखाई दिया। दुकानदार बोले अभियान आएगा तब देखा जाएगा।
लगा रहता है जाम
जलेसर रोड स्थित टापा पैठ के करीब दुकानों के सामने फुटपाथ पर पत्थरों को सजा लिया। पत्थरों के कारण आधा मार्ग हमेशा घिरा रहता है। इसके कारण मार्ग से ही गुजरने वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार तो जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।
घेर लिया फुटपाथ
जलेसर रोड स्थित झील की पुलिया के समीप दुकानदारों से एक पखवाड़ा पूर्व खाली कराया गया फुटपाथ फिर से घेर लिया गया। दुकानदार मनमानी करने पर उतारू हो गए हैं। इस तरह की स्थिति कई स्थानों पर देखने को मिली।
जिन दुकानदारों से फुटपाथ खाली कराया गया था यदि उन्होंने दोबारा अतिक्रमण कर लिया है तो उनके सामान को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार नाली के पीछे अपनी दुकानों को लगाएं। यदि बाहर सामान रखा मिला तो कार्रवाई होगी।
रवींद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट फीरोजाबाद।