{"_id":"636d40b73ff93744bd59c4c9","slug":"adm-caught-stamp-shortage-of-15-60-lakhs-in-eight-benaams-firozabad-news-agr5529770126","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने आठ बैनामों में 15.60 लाख की पकड़ी स्टांप की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने आठ बैनामों में 15.60 लाख की पकड़ी स्टांप की कमी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने तथ्यों को छिपाकर बैनामा कराने वाले आठ मामलों में 15.60 लाख की स्टांप कम लगाए जाने का मामला पकड़ा है। कहीं आबादी न दिखाकर तो कहीं पर हाईवे के किनारे को नहीं दर्शाते हुए बैनामे कराए गए थे। इन सभी को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि स्टांप की कमी करके बैनामा नहीं कराएं। मौके पर जो भी स्थिति हो उसको अवश्य रजिस्ट्री में दर्शाया जाए।
बैनामा कराने के दौरान स्टांप सही लगाए गए या फिर कम इसकी जांच डीएम रवि रंजन के निर्देशन में जिले के एडीएम, एसडीएम के साथ-साथ सब रजिस्ट्रारों द्वारा की जाती है। जांच के दौरान यदि किसी रजिस्ट्री में स्टांप कम लगाए जाते हैं तो उसे नोटिस देने के साथ ही मामला न्यायालय में संचालित होता है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह ने उसायनी के समीप स्थित 11 बैनामे तथा एक बैंदी गांव के बैनामा का स्थलीय सत्यापन किया। सत्यापन करने के दौरान पाया कि रजिस्ट्री कराने वालों ने हकीकत बैनामे में नहीं दर्शाई थी। एडीएम ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे की भूमि होने के बाद भी इसका कोई जिक्र तक नहीं किया गया। इसमें सबसे अधिक 3.32 लाख की स्टांप की कमी मिली है।
इसके साथ ही अन्य मामलों में कहीं रोड के किनारे का प्लाट नहीं दिखाया गया तो कहीं पर आबादी का जिक्र नहीं किया गया। इस प्रकार से चार बैनामा मौके पर सही पाए गए। जबकि आठ बैनामो में 15 लाख साठ हजार 390 रुपये के स्टांप की कमी मिली है। उन्होंने कहा कि इन सभी को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।