{"_id":"5f5bc1df8ebc3e54e4402b91","slug":"adhar-card-firozabad-news-agr4589021132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधारकार्ड में संशोधन कराने को लोग बहा रहे पसीना, लग रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधारकार्ड में संशोधन कराने को लोग बहा रहे पसीना, लग रही भीड़
विज्ञापन
सुहाग नगर स्थित मुख्य डाकघर पर आधार कार्ड सही कराने के लिए लगी भीड
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आधारकार्ड में किसी का नाम गलत है तो किसी के जन्म तिथि बदल गई। इन्हें सही कराने मेें लोग के पसीने छूट रहे हैं। वे डाकघर और बैंक के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। स्कूल, कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन फार्म भरना है, लेकिन आधारकार्ड में संशोधन नहीं होने के कारण सभी परेशान हैं।
शुक्रवार को बड़ा डाकघर पर लोग भूखे-प्यासे कतार में लगे दिखाई दिए। बघेल कॉलोनी निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि हमारा फार्म ही फाड़ दिया और बोले जाओ तीन दिन बाद आना। टापापैठ निवासी शांति देवी अपने बेटे किशन कुमार का आधारकार्ड सही कराने को सुबह सात बजे से कतार में लगीं थी। जगदंबानगर निवासी बबली को छात्रवृत्ति का फार्म भरना है पर आधार कार्ड ठीक नहीं हो रहा।
बोले लोग- मनमानी कर रहा है स्टाफ
-विजयपुर भीकनपुर निवासी संतोष खसरा खतौनी निकलवाने के लिए आधारकार्ड में संशोधन कराने सुबह सात बजे मुख्य डाकघर पहुंचे। दोपहर दो बजे तक नंबर नहीं आया। कह दिया कि चार जनवरी 2021 को आना। खतौनी की जरूरत आज है, हम जनवरी में क्या करेंगे।
विज्ञापन
-हिमायूंपुर निवासी दिवारीलाल पुत्र नन्नूमल का कहना है कि एक बार आधार कार्ड ठीक कराने को भरा गया फार्म रिजेक्ट कर दिया। अब दोबारा भरा तो तारीख पांच जनवरी 2021 दे दी। चार माह बाद आधारकार्ड ठीक होगा तो हम छात्रवृत्ति का फार्म कैसे भरेंगे।
-रामनगर निवासी हेमा कुशवाह ने बताया कि छात्रवृत्ति का आवेदन फार्म भरना है, इसलिए आधार ठीक कराना है। जन्मतिथि बदल दी। सुबह से भूखे-प्यासे खड़े हैं विभाग के लोग दरवाजा तक नहीं खोल रहे हैं।
-ओमनगर निवासी पूजा गोस्वामी भी आधारकार्ड में सुधार करने का फार्म हाथ में थामे खड़ी थी। बोलीं कि जनवरी 2021 की तारीख डाल दी है। छात्रवृत्ति का आवेदन फार्म अब भरना है जनवरी में आधार कार्ड ठीक होगा तो हमारे किस काम का।
पति कतार में पत्नी बेटी को लेकर छांव में बैठी
संतोषनगर निवासी रामगोपाल को अपनी एक वर्ष की बेटी शिखा का आधारकार्ड बनवाना था। इसलिए वह सुबह से फार्म भरकर कतार में खड़ा था। जबकि उसकी पत्नी आरती बैंक के पास बैठी रो रही बेटी को शांत कर रही थी।
क्षमता से अधिक भ़ीड़, इसलिए दिक्कत
मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर दीपक सक्सेना का कहना है कि आधारकार्ड सही कराने को क्षमता से अधिक भीड़ आ रही है। इसलिए दिक्कत है। एक दिन में 50 से 80 आधारकार्ड में ही संशोधन हो सकता है। एक ही सिस्टम है, लेकिन भीड़ 300 से 400 तक है। लिहाजा आगे की तिथि देना हमारी मजबूरी है। कोई सामाजिक दूरी का पालन नहीं करता और न ही कोई मास्क लगाता है।
यहां भी करा सकते हैं संशोधन
लेबर कॉलोनी डाकघर, एसएन रोड के अलावा टूंडला, शिकोहाबाद, जसराना और सिरसागंज के डाकघर में, साथ ही आईसीआईसीआई बैंक स्टेशन रोड, सिंडिकेट बैंक शिवम कॉम्पलैक्स रैपुरा रोड चौराहा, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त सुहागनगर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कन्हैयालाल की जीन कोटला रोड, बीआरसी सिविल लाइन, नगर निगम के जलकल विभाग में आधारकार्ड संशोधन किया जा रहा है।