{"_id":"68e90f715ffedaf41e083e05","slug":"additional-traffic-police-personnel-were-deployed-for-the-festival-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-158219-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: त्योहार पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: त्योहार पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए
Fri, 10 Oct 2025 07:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
एसएसपी ने जैन मंदिर चौराहे का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। जिले में करवाचौथ पर्व संपन्न होने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को जिले की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए और खुद भी सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाला।
एसएसपी ने बताया कि एसपी सिटी, सीओ यातायात और प्रभारी निरीक्षक यातायात को यातायात प्रबंधन के संबंध में निर्देश दिए। जैन मंदिर चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को यातायात को सुचारु रखने के लिए निर्देश दिए। शहर के प्रमुख चौराहों और स्थानों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस कर्मियों को नियुक्त किया गया है, ताकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाम की स्थिति न बने। आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर सुरक्षित रहने और यातायात को सुचारु बनाने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। विशेष रूप से, वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें।