फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Adarshnagar Bhujrian crowd gathered at the fair

आदर्शनगर भुजरियां मेले में उमड़ पड़ी भीड़

Sat, 29 Aug 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 29 Aug 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
Adarshnagar Bhujrian crowd gathered at the fair
फीरोजाबाद। आदर्श नगर भुजरियां मेला महोत्सव में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की। विजेताओं के साथ इस दौरान सीपीएमटी के प्रतियोगी छात्रों को सम्मानित किया। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि यह मेला  हमें मेलजोल से रहने की सीख देते हैं।
विज्ञापन

आदर्शनगर भुजरियां मेला महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित मेला का शुभारंभ विधायक मनीष असीजा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मेला हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक हैं। ध्वजारोहण प्रभारी निरीक्षक दक्षिण श्रीप्रकाश यादव ने किया। प्रदीप गुप्ता लेबोरेटरी वालों की ओर से पंडित विपिन कुमार शर्मा एवं रामसहाय गुप्ता पेमेश्वर गेट वालों का सम्मान किया। मेला कमेटी ने मटसेना डा. विनोद कुमार पायल, जसराना प्रभारी अजय कुमार सिंह का स्वागत किया। सीपीएमटी में सफल होने वालों में अंकिता सिंह, मानवी गर्ग, प्रत्युष पालीवाल एवं अखिलेश राजपूत, देशना जैन को रामसेवक गुप्ता दादू की ओर से सम्मानित किया। आदर्शनगर शाखा सभा उत्तरांचल ने मेला कमेटी के पदाधिकारी राम भरोसीलाल, केशवदेव चौसइया, रामसहाय मैनेजर व तुलाराम गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। एमबीआई क्लब तेजस्वनी की गीताउमाशंकर बालाजी ने मेहंदी प्रतियोगिता में 92 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कोमल प्रथम, पलक द्वितीय, स्वाति जैन तृतीय रहीं। निर्णायक ललिता गुप्ता, रूबी गुप्ता, मालती थीं। संगठन सेवा समिति महिला शक्ति की भुजरियां प्रतियोगिता में प्रीती प्रथम, ओमकुमार द्वितीय, मिलेंद्र कुमार तृतीय रहे। निर्णायक अंजली गुप्ता, पलक, सुमित गुप्ता एवं रेनू गुप्ता थीं। संचालन सत्यवीर गुप्ता ने किया। इस दौरान रामदत्त चौसइया, प्रवीन गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, सोमदत्त गुप्ता, संजीव यादव, हरिओम शास्त्री, ब्रहमंदत्त डीडी, उमेश शर्मा, भगवानदास, शिवदत्त, दिलीप गुप्ता, वीरेंद्र रायपुर, अजय गुप्ता, प्रदीप गांधी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed