फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Action will be taken against JS University of Shikohabad which embroiled in fake degree case

जेएस यूनिवर्सिटी फर्जीवाड़ा: नोटिसों का जवाब नहीं दे रहा विश्वविद्यालय...अब कार्रवाई की लटक रही तलवार

Wed, 02 Apr 2025 05:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 05:33 PM IST
सार

फर्जी डिग्री प्रकरण में फंसी शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी की मुश्किलें बढ़ती दिख रहीं हैं। जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से जारी नोटिसों के यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। ऐसे में कभी भी यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
Action will be taken against JS University of Shikohabad which embroiled in fake degree case
जेएस यूनिवर्सिटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जेएस यूनिवर्सिटी लगातार जिला प्रशासन को दरकिनार कर रहा है। मुख्य विकास अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के नोटिसों का जवाब नहीं दिया गया है। यूनिवर्सिटी के भूमि, कुलाधिपति के शैक्षिक अभिलेखों को लेकर सीडीओ फिरोजाबाद ने तथा शिकोहाबाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी के सब-रजिस्ट्रार को नोटिस दिया था। इन सभी नोटिसों के जवाब की समय सीमा मंगलवार शाम को समाप्त हो चुकी है, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


 

फर्जी डिग्री प्रकरण में फंसे जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। वह एवं रजिस्ट्रार नंदन मिश्रा जयपुर जेल में बंद हैं। इसके अलावा डॉ. पीएस यादव, डॉ. गौरव यादव, उमेश मिश्रा समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ भी थाना शिकोहाबाद में केस दर्ज हैं। 

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के आवास पर पथराव, तोड़फोड़...करणी सेना फिर दे रही हमले की धमकी, पुलिस है कि पकड़ ही नहीं पा रही



 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लगातार वांछित आरोपियों तथा दलालों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई भी दलाल एवं आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस ने यूनिवर्सिटी के सब-रजिस्ट्रार को नोटिस दिया था। वहीं सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन की जांच समिति के अध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद शत्रोहन वैश्य ने शिकायत प्राप्ति के आधार पर डॉ. सुकेश यादव के शैक्षिक अभिलेख परीक्षा नियंत्रक से मांगे थे। 

 
विज्ञापन

इसके अलावा जेएस यूनिवर्सिटी की भूमि को लेकर भी जवाब मांगे गए थे। सीडीओ फिरोजाबाद द्वारा दिये गए दोनों नोटिस एवं पुलिस प्रशासन के नोटिस की समय सीमा मंगलवार शाम पांच बजे समाप्त हो गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सीडीओ एवं पुलिस के नोटिसों को दरकिनार कर दिया है। ऐसे में जिला एवं पुलिस प्रशासन दोनों ही आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें -  Bullet Rani: बुलेट रानी की करतूत...VIDEO देख पुलिस का ठनक गया माथा, 22 हजार का चालान; सीज कर दी बाइक

 

फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस टीम को अब तक जो जवाब दिए हैं। वह संतोषजनक नहीं है। अभी सब रजिस्ट्रार को दिये गए नोटिस का जवा नहीं दिया गया है। हमारी टीम तीन नोटिसों का जवाब न मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed