फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Action will be taken against department heads with low recovery

Firozabad News: कम वसूली वाले विभागाध्यक्षों पर होगी कार्रवाई

Sat, 12 Jul 2025 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 12 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against department heads with low recovery
फिरोजाबाद। एडीएम विशु राजा ने कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में कर करेत्तर की वसूली की समीक्षा की। कुछ विभागों की काफी कम वसूली पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के साथ सभी विभागाध्यक्षों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली के आदेश दिए।
विज्ञापन

एडीएम विशु राजा ने शुक्रवार को विभागों की बिंदुवार वसूली की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कुछ विभागों की वसूली काफी कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए वसूली में तेजी लाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यदि वसूली सही समय पर नहीं की गई तो संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने कहा कि कलक्ट्रेट प्रांगण में जो विभाग संचालित हो रहे हैं वह अपने अलग से नए मीटर लगवाए। ताकि उन विभागों से समुचित तरीके से वसूली की जा सके। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम से कहा कि वह अवैध खनन पर तत्काल अंकुश लगाएं। अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। एडीएम ने परिवहन, स्टांप, आबकारी, विद्युत,खनन आदि विभागों की समीक्षा की। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed