{"_id":"5e48331c8ebc3e6a92122446","slug":"action-firozabad-news-agr429685245","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाडी केंद्र निर्माण में खप रही थीं घटिया क्वालिटी की ईटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाडी केंद्र निर्माण में खप रही थीं घटिया क्वालिटी की ईटें
विज्ञापन
स्कूलों के निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद करते डीएम चंद्र विजय सिंह।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने शनिवार को मटसेना क्षेत्र के अंतर्गत कई आंगनबाड़ी केंद्र व परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन कें द्र में घटिया ईटें खपती मिलीं। उन्होंने कार्यदाई संस्था पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने बालू खदानों का भी औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने शनिवार को मटसेना थाने में जनसमस्याएं सुनीं। इसके बाद वह गांव लडुपुर चकरपुर में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हुए कार्यों को देखा। अपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश प्रधान को दिए। आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में घटिया ईट का प्रयोग होते देख गुणवत्ता कमेटी गठित कर कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
डीएम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मटामई, नगला छिपी में सीसीटीवी कैमरा, मिड डे मील एवं शिक्षा की गुणवत्ता परखी। उन्होंने बालू की खदानों को भी देखा। मौके पर सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। उन्होंने एसडीएम सदर को सीसीटीवी कैमरे ठीक करा कर उसे नेट कनेक्टिविटी से जोड़ने के निर्देश दिए। ताकि खदानों की सतत निगरानी हो सके। डीएम ने मौके पर मिले वाहनों की तोल भी कराई। साथ ही खनन में लगे सभी वाहनों को एक विशेष रंग से नंबर पेंट कराने के निर्देश दिए।