{"_id":"69711bf04c2ea07dba00dc5b","slug":"accused-of-selling-goods-worth-rs-35-lakh-from-a-closed-factory-complaint-lodged-with-cm-firozabad-news-c-169-1-mt11005-165870-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बंद फैक्टरी से 35 लाख का सामान बेचने का आरोप, सीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बंद फैक्टरी से 35 लाख का सामान बेचने का आरोप, सीएम से शिकायत
Thu, 22 Jan 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला मोती इलाके में एक बंद फैक्टरी से चोरी-छिपे सामान निकालकर बेचने का आरोप लगाते हुए संचालिका ने जमीन मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ पुलिस और उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।
हजरतपुर निवासी समता सिंह ने थाना पुलिस के साथ मुख्यमंत्री, डीजीपी और एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। समता सिंह के अनुसार 15 जनवरी की शाम फैक्टरी पहुंचने पर उन्होंने पीछे के गेट से ऑटो और ई-रिक्शा में कांच का सामान लोड होते देखा। आरोप है कि जमीन मालिक की पत्नी वहां मौजूद थी और पूछने पर बताया गया कि फैक्टरी का करीब 35 लाख रुपये का सामान बेच दिया गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी महिला घर के अंदर चली गई। पीड़िता ने बताया कि जमीन मालिक से पिछले दो साल से किराएदारी को लेकर विवाद चल रहा है।