फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused of running the school in the name of the school in a fake way

विद्यालय के नाम पर फर्जी तरीके से विद्यालय चलाने का आरोप

Wed, 03 Mar 2021 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of running the school in the name of the school in a fake way
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। कस्बे में पहले से चल रहे दो विद्यालय के नाम से एक अन्य व्यक्ति ने दो विद्यालय खोल दिए। स्कूल के प्रधानाचार्य ने आरोपी पर धोखाधड़ी व विद्यालय की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डीआर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके विद्यालय व सिटी पब्लिक स्कूल की प्रबंधक विमला देवी हैं। दोनों ही विद्यालय की समिति उपनिबंधक कार्यालय आगरा से पंजीकृत है। आरोप है कि दोनों ही विद्यालय के नाम से दरमन सिंह ने एक ही कैंपस में फर्जी विद्यालय खोल दिए हैं।
विज्ञापन

कहा कि फर्जी स्कूल से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। साथ ही बताया कि आरोपी ने उनके विद्यालय के प्राभूत कोष और सुरक्षित कोष की लगभग 80 हजार रुपये की एफडी गलत नियत से अपने पास रख ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
आरोपी दरमन सिंह और विमला देवी पहले पार्टनर थे। ये संयुक्त रूप से डीआर इंटर कॉलेज और सिटी पब्लिक स्कूल संचालित कर रहे थे। पिछले वर्ष दोनों का लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दरमन सिंह ने विद्यालय से नाता तोड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने दोनों ही विद्यालय के नाम से एक ही कैंपस में विद्यालय खोल दिया।
स्कूल संचालन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। इसमें एक पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
बल्देव सिंह, सीओ शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed