फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused of raping a 10-year-old girl by tying her hands and feet

10 साल की बच्ची से हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 14 Oct 2022 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a 10-year-old girl by tying her hands and feet
टूंडला। चार महीने से अधिक समय बीत जान के बाद भी दस साल की बालिका से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। पीड़िता की दादी ने दो बार तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब तीसरी बार तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के एटा रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी वृद्धा शुक्रवार दोपहर अपनी 10 वर्षीय नातिन के साथ कोतवाली पहुंची। वृद्धा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 28 मई को सुबह उनकी 10 वर्षीय नातिन मोहल्ले में ही बर्फ लेने के लिए गई थी। मोहल्ले के युवक ने बर्फ देने के बहाने कमरा बंदकर उसके हाथ-पैर बांध दिए तथा दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

लहूलुहान बालिका घर पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। बालिका को एफएच मेडीकल कालेज में भर्ती कराया। इसके साथ ही थाना पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। कोई कार्रवाई न होने पर विगत 14 सितंबर को दादी ने थाना पुलिस में पुन: तहरीर दी, किंतु उसके बावजूद फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच परिजन बालिका के इलाज में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी ने तीसरी बार फिर तहरीर देते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। दादी का कहना है कि बालिका का अभी भी इलाज चल रहा है, पुलिस जांच कर सकती है। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि पहले कोई तहरीर नहीं मिली है। पीड़िता की दादी का कहना है कि थाने में किसी को तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed