फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused of deadly attack arrested, pistol and cartridges recovered

Firozabad News: जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

Tue, 14 Nov 2023 07:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Nov 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Accused of deadly attack arrested, pistol and cartridges recovered
जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
विज्ञापन

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी आर्म्स एक्ट के मामले में भी फरार था। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजा है।
सीओ सदर हीरालाल कनौजिया ने बताया कि थाना प्रभारी सचिन कुमार मय पुलिसबल के क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना मिली कि हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का आरोपी ढोलपुरा पुल के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी की तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बालकराम की ठार गुदांऊ निवासी विमलेश उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन


17 मुकदमों से संबंधित 200 लीटर शराब कराई नष्ट
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने 17 मुकदमों से संबंधित 200 लीटर शराब को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट कराई। नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार एवं सीओ सदर हीरालाल कनौजिया के साथ थाना प्रभारी सचिन कुमार की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर 200 लीटर शराब को नष्ट कराया गया संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed