फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused arrested for duping nursing college of lakhs of rupees by obtaining fake recognition

Firozabad News: नर्सिंग कॉलेज की फर्जी मान्यता दिलाकर लाखों रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping nursing college of lakhs of rupees by obtaining fake recognition
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। कौशल विकास मिशन के नाम पर पैरामेडिकल सेंटर की फर्जी मान्यता प्रदान कर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को थाना उत्तर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त ने फिरोजाबाद के एक व्यक्ति को झांसे में लेकर न केवल सेंटर खुलवाया, बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए फर्जी मार्कशीट तक थमा दी थीं।
विज्ञापन


इंदिरा नगर, जलेसर रोड, फिरोजाबाद निवासी घनश्याम लहरी ने थाना उत्तर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि जनवरी 2022 में उनकी मुलाकात लखनऊ में जेपी सिंह नाम के एक एडवोकेट के माध्यम से सुरेश कुमार से हुई थी। सुरेश ने खुद को बोर्ड ऑफ पैरामेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, गोमती नगर, लखनऊ का डायरेक्टर बताया। आरोप है कि सुरेश और उसके साथियों ने फिरोजाबाद में सेंटर खुलवाने के नाम पर पीड़ित से 5 लाख रुपये और सिक्योरिटी के नाम पर 1 लाख रुपये वसूले। इसके बाद 40 बच्चों के एडमिशन के नाम पर 5 लाख रुपये और परीक्षा शुल्क व अन्य मदों में करीब 1.5 लाख रुपये और ऐंठ लिए। ठगी का खुलासा तब हुआ जब बच्चों को दी गई प्रथम वर्ष की मार्कशीट में त्रुटियां पाई गईं और दूसरे वर्ष की परीक्षा के बाद आरोपी अपना लखनऊ स्थित दफ्तर बंद कर फरार हो गया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि थाना उत्तर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अभियुक्त सुरेश कुमार निवासी झिरिहीरी हांडिया, प्रयागराज को उसके लखनऊ स्थित वर्तमान निवास से धर दबोचा। पकड़ा गया अभियुक्त सुरेश कुमार आदतन अपराधी और ठग है। इसके विरुद्ध पूर्व में भी कई जनपदों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ प्रयागराज में ठगी के दो और शाहजहांपुर में भी ठगी का एक प्रकरण दर्ज है। गिरफ्तार सुरेश को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर अंजीश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम राकेश कुमार, एसएसआई अनुज कुमार नागर, एसआई रितिक शर्मा और कांस्टेबल अशोक चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed