{"_id":"6aef01cd033d7c48a4012609","slug":"accused-acquitted-in-arms-act-case-firozabad-news-c-169-1-mt11005-190165-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी बरी
Sat, 07 Nov 2026 04:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 07 Nov 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। तीन दशक से अधिक पुराने डकैती की योजना बनाने और आर्म्स एक्ट के मामले में एडीजे/पॉक्सो कोर्ट-3 के पीठासीन अधिकारी निर्दोष कुमार की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव आरोपी को बरी कर दिया है।
यह मामला थाना दक्षिण का है। 3 जुलाई 1996 को पुलिस ने सुहाग नगर सेक्टर-02 में रज्जो चौधरी की फैक्टरी के पास दबिश दी थी। मौके से मूलचंद्र निवासी आसफाबाद, थाना रसूलपुर और किशन को गिरफ्तार करने का दावा किया था, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चाकू और नकब आदि बरामद दिखाने का दावा करते हुए थाना दक्षिण में मुकदमा दर्ज किया था। ट्रायल के दौरान सह-अभियुक्त किशन की मृत्यु हो गई। मूलचंद्र के खिलाफ साक्ष्यों और गवाहों का परीक्षण किया गया। अदालत ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयानों को पर्याप्त न पाते हुए आरोपी मूलचंद्र को बरी कर दिया। संवाद