फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accidental death of the aged, bike riders beaten

हादसे में वृद्ध की मौत, बाइक सवार पीटा

Tue, 01 Dec 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 01 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
 बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने ने बाइक सवार युवक की अस्पताल में पिटाई कर दी। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर बचाया। वहीं शव का पीएम करा परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जसराना के गांव नगला बरेली निवासी राम सिंह पुत्र बुद्धलाल सोमवार देर शाम मार्ग किनारे बैठा था। तभी बाइक सवार युवक ने वृद्ध को टक्कर मार दी और मौके से बाइक लेकर भागने लगा। क्षेत्रीय लोगों ने पीछा कर युवक को बाइक सहित पकड़ लिया। लोगों ने उपचार के लिए घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत की पुष्टि होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पकड़े बाइक सवार युवक को जमकर पीटा। कुछ लोग बचाने के लिए पहुंचे तो उनसे अभद्रता की गई। सूचना पर उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले को शांत करा युवक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। उधर वृद्ध की मौत की खबर पर मंगलवार सुबह जिला अस्पताल पहुंची जसराना पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए परिवारीजनों को सौंप दिया। वहीं उत्तर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी युवक को पुलिस जसराना ले गई। थानाध्यक्ष जसराना का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से महिला सहित युवक घायल
जसराना (ब्यूरो)। जसराना के बड़ा गांव पुल के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से नीलेश पुत्र अजेदार सिंह निवासी नगला सिंकदर और कुसुमा पत्नी उमेश निवासी धीम सिंह थाना जसराना घायल हो गई। उपचार के दौरान कुसमा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed