फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accidental death of an employee returning from duty

ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी की हादसे में मौत

Tue, 24 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूूराो , अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूूराो , अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 24 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Accidental death of an employee returning from duty
 जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन से रात करीब दो बजे काम कर लौट रहे पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के लिपिक की गांव कनेंटा के समीप ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर से मौत हो गई। हादसे की खबर परिजनों को सुबह पांच बजे लगी। इतनी रात तक दफ्तर में काम कराने को लेकर परिजनों में काफी गुस्सा था। जिला अस्पताल में परिजनों और रिश्तेदारों ने डीएम के सामने अपने गुस्से का खुलकर इजहार किया।
विज्ञापन



मूलरूप से नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी अफोह निवासी अरुण कुमार सिंह (40) पुत्र स्व. महेंद्र कुमार सिंह पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में लिपिक थे। वह अपनी पत्नी कृष्णा सिंह, बेटे आर्यन और साहिल के साथ उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर में डीबी सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। सोमवार सुबह नौ बजे वह आफिस गए थे। कार्य अधिक होने के कारण अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। देर रात दो बजे वह दफ्तर से काम करके निकले।  बाइक से वह घर लौट रहे थे। रात करीब ढाई बजे गांव कनेंटा के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी जद में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर शिनाख्त अरुण के रूप में की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर परिवारीजनों को सूचित किया और शव को पीएम के लिए भेज दिया। तड़के पांच बजे परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंच गए। जानकारी पर सुबह करीब आठ बजे सीडीओ सुजीत कुमार भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी डीएम को दी। इस पर डीएम विजय किरन आनंद परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां डीएम को देखकर परिवारीजनों का आक्रोश भड़क गया। परिवारीजनों ने डीएम के सामने आक्रोश व्यक्त किया। डीएम ने मृतक के परिवारीजनों को सांत्वना देकर जांच का आश्वासन दिया। बाद में, डीएम शव मृतक के पैतृक गांव पहुंचने पर गढ़ी अफोह भी पहुंचे। यहां डीएम मृतक अरुण के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।



अधिकारियों पर लगाया शोषण का आरोप
अरुण की मौत के बाद परिवारीजनों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश था। डीएम के आने पर मृतक के परिवारीजनों ने अधिकारियों पर अरुण का शोषण करने आरोप लगाया। मृतक के चाचा श्यामपाल और छोटे भाई की पत्नी ऋचा ने कहा कि सुविधाओं के नाम पर अरुण को कुछ नहीं दिया जा रहा था। मृतक के परिवारीजनों ने सीडीओ और डीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। इस पर डीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।


पिता की जगह मिली थी नौकरी
नारखी क्षेत्र के रहने वाले अरुण के पिता महेंद्र सिंह सरकारी कर्मचारी थे। उनकी मौत के बाद अरुण को सरकारी नौकरी मिली थी।

फोटो -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed