फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident news,pooja glass work,pooja glass work accident,pooja glass work labour,glass factory labour,glass factory labour died

उपचार के दौरान श्रमिक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री पहुंचे परिवारीजन

Sat, 27 Feb 2021 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
accident news,pooja glass work,pooja glass work accident,pooja glass work labour,glass factory labour,glass factory labour died
राजा का ताल स्थित पूजा ग्लास के बाहर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थित एक ग्लास फैक्टरी में बीते दो फरवरी को काम करते समय घायल हुए श्रमिक की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन फैक्टरी पहुंचे। फैक्टरी मालिक से बात की। मुआवजा राशि कम होने से पीड़ित परिजनों ने उसे लेने से मना कर दिया। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए फैक्टरी के गेट पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

टूंडला थाना क्षेत्र की नई बस्ती तेल मिल रोड निवासी रामगोपाल (45) पुत्र फतेह सिंह राजा का ताल स्थित एक ग्लास फैक्टरी में श्रमिक था। दो फरवरी को ड्युटी के दौरान वह घायल हो गया। फैक्टरी मालिक द्वारा उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर चले गए। वहीं, मुआवजा की मांग को लेकर मृतक का छोटा भाई राजपाल रिश्तेदारों के साथ फैक्टरी पहुंचा। फैक्टरी मालिक से बात की। फैक्टरी मालिक द्वारा 50 हजार रुपये दिए जाने पर परिजनों ने राशि लेने से इनकार कर दिया। परिजनों में आक्रोश को देखते हुए फैक्टरी मालिक ने पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। अधिकारियों ने फैक्टरी के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
मुआवजे की मांग को लेकर राजा का ताल फैक्टरी पहुंचे मृतक के भाई राजपाल ने बताया कि मृतक रामगोपाल के दो पुत्र है। एक पुत्र 15 तथा दूसरा पुत्र करीब आठ साल का है। उनके भरण-पोषण का एक मात्र जरिया उसका मजदूर पिता ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांच से भरी बोरी ऊपर गिरने से घायल हुआ था श्रमिक
नगर के नई बस्ती निवासी रामगोपाल पुत्र स्व. फतेह सिंह राजा का ताल स्थित पूजा ग्लास वर्क्स में श्रमिक था। विगत दो फरवरी को दोपहर 12 बजे करीब लिफ्ट के नीचे से निकलते समय उसके ऊपर कांच से भरा बोरा गिर गया था। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। उपचार के लिए उसे ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई ने पूजा ग्लास फैक्टरी के स्वामी देवीचरन अग्रवाल के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed