{"_id":"605cceb68ebc3eda727e2fc6","slug":"accident-firozabad-news-national-highways-shikohabad-news-firozabad-news-agr4860779154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर स्लीपर बस कंटेनर में घुसी, तीन यात्री समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर स्लीपर बस कंटेनर में घुसी, तीन यात्री समेत चार घायल
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आगरा गेट चौकी क्षेत्र अंतर्गत रामलीला मैदान के सामने बृहस्पतिवार सुबह एक स्लीपर बस ने पीछे से कंटेनर में टक्कर मार दी। इसके बाद बाद पांच वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में बस सवार तीन यात्री समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और वाहनों को क्रेन से हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया।
सूरतगढ़ से यात्रियों को लेकर एक स्लीपर बस बुधवार रात भवानीगंज प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुई। बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे ओवरब्रिज से पूर्व रामलीला मैदान के सामने स्लीपर बस आगे जा रहे कंटेनर में घुस गई। इसके बाद पीछे आ रहे टैंकर ने एक ऊंट गाड़ी और टेंपो को रौंद दिया। गनीमत रही कि कंटेनर सर्विस रोड के सहारे खड़े विद्युत पोल के समीप जाकर रुक गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे में स्लीपर बस में सवार मोहर सिंह (18) पुत्र महेश चंद्र निवासी खितौली नसीरपुर, आशीष श्रीवास्तव (25) पुत्र दीपक चंद्र श्रीवास्तव निवासी जगदीशपुर रायबरेली, होरीलाल (23) पुत्र रामआसरे निवासी ककरिया नवाबगंज प्रतापगढ़ और ऊंट गाड़ी चालक ओमप्रकाश (35) पुत्र रामपाल निवासी मैयामई शिकोहाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में ऊंट गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और उस पर लदा भूसा सर्विस रोड पर फैल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से आशीष और होरीलाल को फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन के माध्यम से वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया।