फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident

हादसे में विकास भवन के नाजिर सहित पांच घायल

Mon, 21 Dec 2020 05:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
accident
एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराते परिजन - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। सड़क हादसे में सोमवार की सुबह विकास भवन के डीआरडीए विभाग के नाजिर सहित हादसे में पांच लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही विकास भवन के कुछ अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के मोहल्ला नगला मिर्जा बड़ा निवासी प्रकाश चंद्र (50) पुत्र नारायन सिंह अपने परिवार के साथ इटावा रिश्तेदारी में रविवार सुबह गए थे। सोमवार सुबह इटावा से घर लौट रहे थे, तभी सिरसागंज के गांव रूधेमई के समीप कार के आगे जानवर आने से चालक ने ब्रेक लगाए, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार में सवार लोगों को निकाला। सूचना पर एनएचआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल लाए। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों में प्रकाश चंद्र (50) रानी (45) पत्नी प्रकाश चंद्र, टिंकू (40) पुत्र पप्पू निवासी नगला मिर्जा बड़ा फिरोजाबाद, अंजू देवी (40) पत्नी नवल किशोर और नवल किशोर (45) पुत्र मंगल सिंह निवासी टेड़ी बगिया आगरा शामिल हैं। बताया जाता है कि प्रकाश चंद्र विकास भवन में डीआरडीए विभाग में बाबू के पद पर तैनात हैं। हादसे की जानकारी होते ही विकास भवन के कुछ लोग इमरजेंसी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed