{"_id":"5ecfeee58ebc3e9096650f48","slug":"accident-firozabad-news-agr4437983189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स लोडर में टक्कर मारकर भाग रही डीसीएम को जसराना में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स लोडर में टक्कर मारकर भाग रही डीसीएम को जसराना में पकड़ा
विज्ञापन
जसराना में डीसीएम को पकडने पहुंची पुलिस एवं मौजूद ग्रामीण
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद के नए बाईपास मार्ग पर एक मैक्स लोडर में पीछे से टक्कर मारकर भाग रही डीसीएम को ईको की मदद से मैक्स के चालक ने पीछा करते हुए जसराना में पकड़ लिया। डीसीएम के चालक ने साथियों के साथ उसे पीटने का प्रयास किया तो लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में लिया है।
दिल्ली के सदर बाजार निवासी बलविंदर दो परिवारों को लेकर कासगंज आ रहा था। फिरोजाबाद बाईपास पर उसने चाय पीने के लिए मैक्स को किनारे लगाना चाहा तो पीछे से आ रही डीसीएम ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर के कारण मैक्स में चीखपुकार मच गई। मैक्स के चालक ने सवारियों को देखने के बजाय एक ईको की मदद से डीसीएम का पीछा किया। जसराना में डीसीएम चालक पचवा रोड़ की तरफ मुड़ गया।
वहीं डीसीएम के चालक ने बलविंदर को अपने दो अन्य साथियों के साथ पीटने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों के आने पर डीसीएम का चालक एवं दो अन्य लोग खेतों की तरफ भाग गए। कोतवाल गिरीश चंद्र ने बताया कि हादसे की सूचना पर डीसीएम को कब्जे में लिया है। मामला फिरोजाबाद का है।