फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident

बेटे की शादी में औरंगाबाद जा रहे पिता सहित दो घायल

Fri, 31 Jan 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
accident
कठफोरी (फिरोजाबाद)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कठफोरी के समीप एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। कार में कुल चार लोग सवार थे।
विज्ञापन

दिल्ली के शहीद नगर गली नंबर 13 माता मंदिर के पास निवास करने वाले पवन त्रिपाठी मूल रूप से औरंगाबाद बिहार के रहने वाले हैं। पवन अपने पुत्र रोशनलाल त्रिपाठी व सूर्यकांत त्रिपाठी के साथ बृहस्पतिवार रात कार द्वारा दिल्ली से औरंगाबाद जा रहे थे। वहां बेटे रोशन लाल की चार फरवरी को शादी होनी है। कार भीम सिंह निवासी सुल्तानपुरी नई दिल्ली चला रहा था। सुबह करीब पांच बजे नगला खंगर थानाक्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के खंभा नंबर 72 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें चालक भीम सिंह और पवन त्रिपाठी घायल हो गए। पिछली सीट पर बैठे रोशनलाल और सूर्यकांत त्रिपाठी बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोग दूसरे वाहन से औरंगाबाद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed