फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Aartio set fire to the office , records burnt

एआरटीओ कार्यालय में लगाई आग, रिकार्ड जला

Mon, 02 Feb 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 02 Feb 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Aartio set fire to the office , records burnt
 जिला मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय के भारी वाहनों के पंजीयन कक्ष का ताला तोड़कर आग लगा दी गई।
विज्ञापन

में सोमवार सुबह करीब सात बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। आग विकराल रूप न ले इसके लिए आस-पास के लोगों ने चौकीदार के साथ मिलकर आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया। आग की चपेट में आने से विभाग का रिकार्ड जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।


जिला मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय परिसर में सोमवार सुबह भारी वाहनों के पंजीयन कक्ष में आग लग गई। आग की लपटों को निकलता देख वहां मौजूद चौकीदार अखलेंद्र पुत्र विपिन बिहारी ने चीख पुकार मचाई, तो वहां मौजूद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। चौकीदार ने इसकी जानकारी पुलिस के साथ विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पुलिस और विभागीय अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसमें देखा कि कार्यालय के मेन गेट के समीप बने गेट के दरवाजे व सर्वर रूम के गेट का शीशे टूटे थे। पंजीयन कक्ष से सामने वाले कक्ष में रखे कंप्यूटर पर पेट्रोल डाले जाने के निशान मिले। इस पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड़ की टीम के साथ फिंगर प्रिंट टीम को बुलाया। आग की घटना संदिग्ध देख पुलिस ने विभाग के अधिकारियों और चौकीदार से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सबूत पुलिस के हाथ नहीं लग सका। थानाध्यक्ष मटसेना का कहना है कि चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सवालों के घेरे में विभाग
थानाध्यक्ष मटसेना का कहना है कि चौकीदार के अनुसार आग सुबह करीब सात बजे लगी। पुलिस को सूचना ग्यारह बजे करीब दी गई। सूचना देने में इतनी देरी क्यों हुई। वहीं उसी कंप्यूटर को आग के हवाले क्यों किया गया, जिसके माध्यम से भारी वाहनों का पंजीयन किया जाता है। इसी कक्ष में रखी अन्य फाइलों को नुकसान क्यों नहीं हुआ। सर्वर रूम का गेट टूटा तो था, लेकिन कंप्यूटरों से छेड़छाड़ तक नहीं की गई। चालान कक्ष में रखे कंप्यूटर पर डाले गए पेट्रोल की गंध तो आ रही थी, लेकिन उसको कोई नुकसान नहीं हुआ। इसलिए यह पूरा मामला संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉग स्क्वायड़ और फिंगर प्रिंट टीम को बुलाया
आग की घटना संदिग्ध देख पुलिस ने फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वायड़ टीम को जांच के लिए बुलाया। टीम ने वहां से कई साक्ष्य भी जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed