फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   aap aur hum sanstha,aap aur hum sanstha firozabad,blood donation firozabad,saheed diwas,bhagat singh saheed diwas

शहीदी दिवस पर आप और हम संस्था ने कराया कवि सम्मेलन

Tue, 23 Mar 2021 11:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
aap aur hum sanstha,aap aur hum sanstha firozabad,blood donation firozabad,saheed diwas,bhagat singh saheed diwas
टूंडला। क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के बैनर तले शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें इतिहास में हमेशा याद रखा जायेगा। साहित्यकार चेतन बिहारी सक्सेना और कवि राम राहुल ने शहीदों के जीवन पर देशभक्त कविताएं सुनाकर उत्साह बढ़ाया। सरदार मनमिंदर सिंह, राजू उपाध्याय उत्तर प्रदेश प्रभारी, रमेश पाराशर, संजय पाल, डॉ. अमित उपाध्याय, चेतन विहरी सक्सेना, लोकेंद्र सिंह पोनियां, डॉ. सुनील कुमार चौहान, प्रतिपाल सिंह सुनील टैगोर मौजूद रहे। अध्यक्षता सरदार मनमिंदर सिंह ने व संचालन दिलीप गौड़ ने किया।
विज्ञापन

ऑल दिव्यांग विकास संगठन द्वारा शहीद दिवस मनाया गया। शहीद क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीद दिवस पर उन्हें याद किया गया। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि देश की आजादी के लिए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। प्रवक्ता अनिल उपाध्याय, विमल कुमार भारद्वाज, चंद्रकांत गुप्ता, मानवी शर्मा, नेत्रपाल, प्रवीण कुमार, पंकज , जयंती प्रसाद, बृज भूषण, विनोद कुमार, बॉबी राठौर, राज प्रताप सिंह, अनूप उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed