{"_id":"69695201f670e15cf40fd45e","slug":"a-young-man-travelling-to-noida-was-hit-by-a-train-and-died-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-165349-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नोएडा जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नोएडा जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
Fri, 16 Jan 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-204-मृतक विशाल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शिकोहाबाद। नोएडा जा रहे रेलयात्री की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह नोएडा के सूरजपुर में डेंसो कंपनी में नौकरी करता था।
जनपद इटावा के भरथना नगला तार थाना उसराहार निवासी विशाल कुमार (26) नोएडा में ऑटो पार्ट्स की कंपनी में नौकरी करता था। वह बुधवार रात दिल्ली जा रहा था। मृतक के साले अमित ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि विशाल शिकोहाबाद के गांव नीमखेरिया के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि संभवतः युवक ने आत्महत्या की है। उसका मोबाइल फोन एवं अन्य कागजात रेलवे ट्रैक के पास ही सुरक्षित रखे हुए मिले थे।
10 माह पहले हुआ था विवाह
मृतक के साले अमित कुमार निवासी कोता सरहिया इटावा ने फोन पर हुई बातचीत में जानकारी दी कि उसकी बहन प्रभा की शादी 10 माह पहले ही हुई थी। अभी उसके पास 9 दिन का एक बच्चा है। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ा है। इस घटना के बाद मेरी बहन की शादीशुदा जिंदगी खराब हो गई। घटना के पीछे की वजह क्या रही, इसकी जानकारी हमें नहीं है।