फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A young man took away a teenage girl who was sleeping with her sick mother at home and raped her.

Firozabad News: घर में बीमार मां के साथ सो रही किशोरी को उठा ले गए युवक, दुष्कर्म किया

Wed, 10 Jul 2024 07:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Jul 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
A young man took away a teenage girl who was sleeping with her sick mother at home and raped her.
टूंडला। घर में मंगलवार रात बीमार मां के साथ सो रही किशोरी को चार युवक जबरन उठा ले गए। इसके साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद बुधवार सुबह उसे गांव के बाहर एक शीतगृह के पास फेंककर फरार हो गए। परिजन ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार रात अपनी बीमार मां के साथ घर में सो रही थी। पिता कहीं बाहर गए हुए थे। पिता का आरोप है कि रात करीब तीन बजे चार युवक उनके घर पहुंचे और पिता के बाहर खड़े होने की जानकारी देते हुए घर का दरवाजा खुलवा लिया। इसके साथ ही उसे जबरन गाड़ी में डाल ले गए। जब उन्हें बेटी के गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। परिजन बेटी की तलाश कर रहे थे, इसी बीच बेटी गांव के बाहर स्थित एक शीतगृह के पास बदहवास हालत में मिली।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बेटी ने उन्हें आपबीती बताई। चार में से दो युवकों ने उनकी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना को दुष्कर्म की धाराओं में दर्ज न करके हल्की धाराओं में दर्ज कर लिया है। बेटी का डाॅक्टरी परीक्षण भी नहीं कराया। पीड़िता किशोरी के पिता ने जितेंद्र उर्फ कूकू निवासी गांव नगला गोला थाना एत्मादपुर, आगरा व उसके दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पीड़िता स्वयं साथ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजन द्वारा दी गई तहरीर पर अपहरण व बहला-फुसलाकर ले जाने की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का डाॅक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस पर परिजन के आरोप गलत है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed