फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A young man living with his in-laws committed suicide by hanging himself.

Firozabad News: ससुराल में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 28 Mar 2024 06:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 28 Mar 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
A young man living with his in-laws committed suicide by hanging himself.
शिकोहाबाद। ससुराल में रह रहे युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत के बाद परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जनपद आगरा के थाना खंदौली के बबायन निवासी सूरज चार महीने से अपनी ससुराल में रह रहे थे। बुधवार रात संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने कमरे में लगे पंखे पर फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। सुबह काफी देर बाद भी युवक जब कमरे से बाहर नहीं निकला, तो ससुरालीजन ने कमरे के अंदर झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। यह घटना देखकर मृतक की पत्नी की चीख निकल गई। परिजन तत्काल ही जान बचने की उम्मीद लेकर युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने उसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेज दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि घटना की अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed