{"_id":"69502413f34eff2c060941a1","slug":"a-young-man-died-in-the-railway-circulating-area-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-163917-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में युवक की मौत
Sat, 27 Dec 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास खाना खा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक ने भी युवक को मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
शनिवार को एक 35 वर्षीय युवक रेलवे पार्किंग परिसर में खाना खा रहा था। कुछ ही देर बाद वह अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसको देखकर रेलवे सर्कुलेटिंग परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने युवक को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने युवक को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। रेलवे पुलिस ने युवक के शव को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि मृतक देखने में भिखारी प्रतीत हो रहा था। संभवतः ठंड के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी होगी। जिससे उसकी मृत्यु हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।