{"_id":"69234b9b7af9ff6713038116","slug":"a-young-man-died-after-being-shot-under-suspicious-circumstances-on-raipura-road-firozabad-news-c-169-1-mt11005-161460-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रैपुरा रोड पर संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रैपुरा रोड पर संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से युवक की मौत
Sun, 23 Nov 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
विकास उर्फ विक्की (फाइल फोटो)
- फोटो : विकास उर्फ विक्की (फाइल फोटो)
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के रैपुरा रोड (इंदिरा नगर) में रविवार को देररात युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना नारखी के गांव कपावली निवासी विकास उर्फ विक्की (26) पुत्र मुकेश उर्फ टिन्चू यादव के बाबा का मकान थाना रामगढ क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर में है। बताते हैं कि रविवार की शाम को परिवार के अन्य सदस्य किसी शादी समारोह में शामिल होने को गए थे। घर पर विकास अकेला था। इसी दौरान मकान के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। कुछ अनहोने की आशंका के चलते लोगों ने जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ा था। उसके पास ही बंदूक पड़ी थी। घटना की जानकारी तत्काल उसके परिजनों को देने के साथ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव दुवे ने बताया कि युवक विकास ने अपने बाबा की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की है। परिवार के सदस्य किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घटना के समय वह घर पर अकेला था। इस मामले में तहरीर के आधार पर मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इधर मृतक के ताऊ के बेटा मयंक यादव का कहना है कि हम सभी परिवार के सदस्य दावत खाने गए थे। इसी दौरान किसी ने गोली मार दी।