{"_id":"6a25ae3a55a5fb97dc0412bf","slug":"a-young-man-consumed-poison-after-his-girlfriend-refused-to-marry-him-his-condition-is-critical-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-176680-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रेमिका के शादी से इन्कार करने पर युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रेमिका के शादी से इन्कार करने पर युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर
Sun, 07 Jun 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
पचोखरा (फिरोजाबाद)। रजावली थाना क्षेत्र के गढ़ी हती गांव में रविवार सुबह प्रेम प्रसंग में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में जहर खा लिया। युवक अपनी बहन की ससुराल आया हुआ था। यहां प्रेमिका द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि युवक के परिजन ने युवती के परिवार पर बेटे के साथ पहले मारपीट करने और फिर जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
थाना एका क्षेत्र के ग्राम नया बांस निवासी 20 वर्षीय सचिन कुमार रजावली के गांव गढ़ी हती में अपनी बहन की ससुराल आया हुआ था। सचिन का उसी गांव की एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार सुबह सचिन युवती से मिला और उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। बताया जा रहा है कि युवती ने विवाह करने से मना कर दिया। इसके बाद सचिन ने विषाक्त खा लिया।
सचिन की तबीयत बिगड़ने पर दोनों पक्षों के परिजन और ग्रामीणों में खलबली मच गई। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वर्तमान में युवक का उपचार आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना है कि शुरुआती जांच और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग का मामला है। युवक ने युवती द्वारा शादी के इन्कार पर आत्महत्या का प्रयास किया है। युवक के परिजन, जो भी आरोप लगा रहे हैं, उन पर भी जांच की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
परिवार ने लगाए आरोप
युवक के परिजन ने युवती के परिवार पर जानलेवा हमले की साजिश का आरोप मढ़ा है। परिजन का कहना है कि सचिन ने खुद जहर नहीं खाया है, बल्कि युवती के घरवालों ने उसे अकेले पाकर पहले बेरहमी से पीटा और फिर बदनामी के डर से उसे जबरन विषाक्त पदार्थ खिला दिया।