फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A workshop was held in the municipality under the Namaste scheme, training was given to sanitation workers.

Firozabad News: नमस्ते योजना के तहत पालिका में हुई कार्यशाला, सफाई मित्रों को दी ट्रेनिंग

Fri, 23 Jan 2026 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Jan 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
A workshop was held in the municipality under the Namaste scheme, training was given to sanitation workers.
टूंडला। नगर पालिका परिषद कार्यालय में बृहस्पतिवार को नमस्ते योजना के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा आयोजित कूड़ा बीनने वाले श्रमिकों और सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कार्यशाला का संचालन ट्रेन स्वदेश श्रीवास्तव ने सफाई मित्रों और सफाई नायकों को बारीकी से समझाया कि सेप्टिक टैंकों की खतरनाक सफाई के दौरान किन सावधानियों को बरतना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी कर्मचारी बिना सुरक्षा किट (पीपीई किट) पहने कार्य न करे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या स्वास्थ्य जोखिम से बचा जा सके। नमस्ते योजना के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि असुरक्षित सफाई प्रथाओं को समाप्त कर मशीनीकृत सफाई को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन


कार्यशाला में कर्मचारियों को उनके अधिकारों और उपलब्ध वित्तीय सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। ईओ आशुतोष त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती सिंह, मंडल प्रबंधक कार्यक्रम अधिकारी धनंजय सिंह, जिला प्रबंधक कार्यक्रम अधिकारी मनीष कुमार अग्रवाल, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अशोक कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed