{"_id":"67e6dd74a83b7413140d9cf0","slug":"a-woman-was-hit-by-a-train-while-crossing-the-track-and-was-cut-into-pieces-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-145275-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला टुकड़ों में बंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला टुकड़ों में बंटी
Fri, 28 Mar 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। मक्खनपुर रेलवे स्टेशन पर बेटे और बेटी के साथ पहुंची महिला की रेलवे ट्रैक पार करते समय राजधानी की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए। वह पेट के उपचार के लिए मक्खनपुर से आगरा जा रही थी। उसके पास से एक टिकट भी बरामद हुई है। इधर मां की मौत हो गई और उधर उसके दोनों बच्चे मां की राह ताकते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
थाना मटसेना के गांव बरामई निवासी मधु प्रजापति (30) अपनी 8 वर्षीय पुत्री आरुषि, 10 वर्ष के पुत्र रानू के साथ आगरा दवा लेने के लिए जा रही थी। उसकी पेट में पिछले काफी समय से दिक्कत थी। जांच कराने के दौरान पता चला था कि पेट में छाले हो गए हैं। जिसके उपचार के लिए वह आगरा पैसेंजर ट्रेन द्वारा मक्खनपुर से आगरा जा रही थी। मक्खनपुर स्टेशन पर मधु टिकट लेने के लिए रेलवे स्टेशन की खिड़की से टिकट लेकर वापस ट्रेन में बैठने के लिए प्लेटफार्म पर आ रही थी। लाइन पार करते समय अचानक पैर फिसल गया और एकाएक गुजर रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मधु की कटकर मौके पर मौत हो गई। घटना होते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। बच्चों एवं पारिवारी जन का रो रो कर बुरा हाल है। महिला के देवर विमल ने बताया कि उसका भाई संतोष राजस्थान के कैला देवी पर फेरी लगाकर साड़ी बेचता है।