{"_id":"685da8c94b73114248086624","slug":"a-woman-drowned-in-a-canal-after-slipping-died-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-151187-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पैर फिसलने से नहर में डूबी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पैर फिसलने से नहर में डूबी महिला, मौत
Fri, 27 Jun 2025 01:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
जसराना। शौच के लिए नहर पर गई महिला पैर फिसलने से नहर में डूब गई। जानकारी पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने महिला को तलाशने का प्रयास किया तो कुछ दूर आगे जाकर महिला मिल गई। आनन-फानन में महिला को परिजन उपचार के लिए ले गए। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
थाना जसराना के गांव नगला तुर्सी निवासी 25 वर्षीय महिला अबंतिका पत्नी अवनीश कुमार सायं के समय शौच करने के लिए नहर के पास आई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से महिला नहर में डूब गई। महिला को नहर में डूबता देख वहां चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में लोगों ने कूदकर महिला को तलाशना आरंभ करने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन नहर पर पहुंच गए। महिला को तलाशकर परिजन उपचार के लिए ले गए। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि महिला की नहर में डूबकर मृत होने की जानकारी मिली है। मौके पर जाकर स्थिति का पता लगाया जाएगा।