फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A woman died due to snake bite, 24 hours of tantra-mantra was performed in the hope of bringing her back to life

Firozabad News: सांप के डसने से महिला की मौत, जिंदा करने की उम्मीद में 24 घंटे चला तंत्र-मंत्र

Tue, 12 Aug 2025 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 12 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A woman died due to snake bite, 24 hours of tantra-mantra was performed in the hope of bringing her back to life
महिला की मौत के बाद बायगीर झाड़ फूंक करते हुए। संवाद
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार इलाके में रविवार को घर की सफाई के दौरान सांप के डसने से हुई महिला की मौत के बाद परिजन उसके जिंदा होने की उम्मीद लगाए रहे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए और उसके जिंदा होने की आस में बायगीर बुलवा लिए। 24 घंटे से बायगीर से झाड़ूफूंक व तंत्र मंत्र कराया। सुबह से दोपहर तक सपेरों व बायगीरों ने थाली भी बजाई। कई तरीकों से उसे जिंदा करने की कोशिश की जाती रही। धीरे-धीरे 24 घंटे बीत गए। महिला जिंदा नहीं हो सकी।आखिरकार परिजन ने हार मानकर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना लाइनपार के शिवनगर निवासी रानी देवी (50) रविवार को अपने घर में कुछ काम कर रहीं थीं। तभी एक जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। आनन-फानन में महिला को सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन रविवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम गृह से महिला का शव लेकर घर पहुंच गए। इसके बाद परिजन ने बायगीर को बुलवाकर थाली, ढाक बजवाई। 24 घंटे तक महिला के जिंदा होने की आस में झाड़-फूक के साथ थाली भी बजती रही। यह दृश्य देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर मौजूद दिखे। सोमवार की शाम तक यही सब चलता रहा। जब बायगीरों ने भी महिला के जिंदा होने से इंकार कर दिया तो परिजन ने भी आस छोड़ दी। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार परिवार के रीति रिवाजों के तहत जमीन में दफनाया गया।
विज्ञापन


सर्पदंश के शिकार व्यक्ति को समय से अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए। इससे उसकी जान बचाई जा सके। झाड़-फूंक व बायगीर के चक्कर में न पड़ें।
डा. नवीन जैन, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed